जन्म और मृत्यु के रिकार्ड

जन्म / मृत्यु पंजीकरण ना ही केवल एक व्यक्ति के लिए अपनी आधिकारिक अस्तित्व के एक प्रमाण के रूप में महत्वपूर्ण होता है बल्कि यह विभिन्न प्रयोजनों के लिए सरकारी दस्तावेज के रूप मे परिभाषित है। इसका मुख्य रूप से सटीक, पूर्ण और समय पर महत्वपूर्ण जनसंख्या इत्यादि आंकड़ों का सरकार द्वारा संकलन में उपयोग होता है। विशेष रूप से यह अभिलेख सरकार द्वारा छोटे क्षेत्रों की जनसंख्या के आकार का आकलन करने में उपयोगी होता है। इसीलिए, जैसे ही किसी भी क्षेत्र में जन्म या मृत्यु होती है, सम्बंधित लोग जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण अपने क्षेत्र की नगर पालिका परिषद में करा लेते हैं जिसके अभिलेख का रख रखाव करना उस क्षेत्र की नगर पालिका परिषद का कर्त्तव्य है।

इस सन्दर्भ में नगर पालिका परिषद सरधना की जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं :

  • + अपने क्षेत्र में जन्म/ मृत्यु का पंजीकरण
  • + अपने क्षेत्र में प्रत्येक जन्म/ मृत्यु की सूचि एवं अभिलेख का रख-रखाव करना
  • + जब भी आवश्यक हो सरकार को एवं क्षेत्र के नागरिको को अपने क्षेत्र के जन्म / मृत्यु के इस रिकॉर्ड को प्रदान करना